कानपुर: फूलबाग चौराहे पर बने होटल गैलेक्सी में लगी आग, होटल में बनी लॉन्ड्री पूरी तरीके से हुई खाक
फूलबाग चौराहे पर बने होटल गैलेक्सी में आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद ही होटल में अफरा तफरी मच गई। होटल में रुके लोगों को बाहर निकला गया। सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची, फायर कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। होटल के थर्ड फ्लोर के ऊपर लॉन्ड्री में आग लगी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया आग पर काबू पा लिया गया है,कोई जनहानि नहीं हुई है।