फुलवरिया: जटहा गांव में महिला के घर में तोड़फोड़ और ₹1 लाख की चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
थाना क्षेत्र के जटहा गांव में एक महिला के घर में हमलावरों ने घर में घुसकर दरवाजे को तोड़ दिया। जब महिला द्वारा इसका विरोध किया गया तो परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर जटहा निवासी मुन्ना कुमार सिंह की पत्नी शिलावंती देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें छोटे सिंह ,अच्छे लाल सिंह ,भोला सिंह, मैनेजर सिंह समेत कई लोगों को आरोपित की।