सासनी: गांव बाँधनू में कबाड़ा खरीदने वाले व्यक्ति की तबियत अचानक बिगड़ी, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बाँधनू में कबाड़ा खरीदने वाले कस्बा सासनी के मोहल्ला आशानगर निवासी एक व्यक्ति मुख्तयार पुत्र बाबू खान की अचानक तबियत बिगड़ गई। व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत को देख ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंची,जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।