नरपतगंज: पार्सल लोड ट्रक ने नरपतगंज कॉलेज के समीप एनएच पर खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, चालक सहित 2 घायल
नरपतगंज फारबिसगंज एनएच के कॉलेज के समीप मंगलवार को पार्सल लोड ट्रक ने एनएच पर खड़ी ट्रक में टक्कर मार दिया। जिस घटना में चालक व खलासी घायल हो गए ।लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया। वही सूचना पर पहुंचे नरपतगंज पुलिस ने घटना से पहुंचकर जानकारी लिया।