बदायूं: उझानी कस्बे के एसबीआई बैंक के पास दो युवकों ने ज्योतिषी बताकर महिला को नशा सुंघाकर टप्पेबाजी कर सोने के कुंडल ठगे
Budaun, Budaun | Apr 9, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कृष्णा कालौनी की रहने वाली लतारानी सक्सेना पत्नी स्व. सुभाष सक्सेना ने बताया कि वह कल घंटाघर चौराहा गई थी जहां से उसने एक बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र से दो हजार रुपया निकाले और कस्बे के ही मौहल्ला श्री नारायणगंज में रहने वाली बेटी के घर जा रही थी तभी एसबीआई बैंक के पास उसे दो युवक मिले और कुंडल की ठगी कर ली।