करेड़ा: करेड़ा तहसील कार्यालय में कार्य न होने से खफा अधेड़ ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस ने शांति भंग में किया गिरफ्तार
करेड़ा उप खंड मुख्यालय के तहसील कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब रजिस्ट्री कराने आये एक अधेड ने रजिस्ट्री नहीं हुई तो तहसील परिसर में ही सुसाइड करने की कोशिश की , जहां मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया।और फिर करेड़ा पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने अधेड को बुधवार को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।