करेड़ा: मियाफलास का खेड़ा के ग्रामीणों ने अन्य पंचायत में नहीं जोड़ने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय करेड़ा पर प्रदर्शन किया
करेड़ा ग्राम पंचायत पुनर्गठन के तहत मियांफलास का खेड़ा के ग्रामीणों ने अन्य पंचायत में नहीं जुड़ने व धुंवाला करेड़ा ग्राम पंचायत में रहने की मांग को लेकर सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे उपखंड कार्यालय करेड़ा पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।