हरदोई: शहर के कौशलपुरी मोहल्ले में रात भर रही लाइट गुल, बिजलीकर्मी नए केबिल डालने में जुटे
Hardoi, Hardoi | Apr 24, 2026 शहर के कौशलपुरी मोहल्ले में बीती रात बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात भर लाइट गुल रहने से लोगों की नींद हराम हो गई और इस गर्मी के बीच मोहल्लेवासियों को बिना पंखे और कूलर के रात गुजारनी पड़ी।