बदमाशों ने पंक्चर की कार, स्टेपनी बदलता रहा मालिक, तब तक गेट खोलकर उड़ा दिया 10 लाख रुपये से भरा बैग👇
प्रॉपर्टी डीलर अजय कुमार अपनी कार से न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की ओर जा रहे थे। उनकी कार सिद्ध नगर स्थित श्रीराम पैलेस के सामने पहुंची, तभी बदमाशों ने सड़क पर नुकीली चीज डालकर कार का पहिया पंक्चर कर दिया। अजय अपने एक दोस्त के साथ मिलकर स्टेपनी लगाने लगा, इसी दौरान पहले से घात लगाए एक बदमाश ने कार का गेट खोला और उसमें रखा बैग पार कर दिया। बैग में 10 लाख रुपये रखे थे। सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से बदमाश ने एक बार प्रयास किया, लेकिन वह बैग चोरी करने में नाकामयाब रहा। इसके बाद दूसरी बार मे उसने बैग उड़ा दिया।