ग्राम गाता नेवरी में हुई ओलावृष्टि से खराब फसलों का निरीक्षण करने शनिवार शाम 4 बजे आगर विधायक मधु गहलोत पहुंचे। उन्होंने किसानों से चर्चा कर नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। विधायक ने अधिकारियों को शीघ्र सर्वे कर मुआवजा प्रकरण तैयार करने के निर्देश भी दिए।