गुना नगर: जिले के 30,117 हितग्राहियो को सुरक्षा पेंशन योजना में ₹1,80,70,200 करोड़ राशि, कलेक्ट्रेट में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय भोपाल से सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि डाली। 25 जून को कलेक्ट्रेट गुना में हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर सहित जिले के अधिकारी और हितग्राही शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से संवाद किया। जिले के 30,117 हितग्राहियों को 1 करोड़ 80 लाख 70 हजार 200 की राशि खातों में अंतरित की।