कैराना: कैराना में वलीमा की दावत के लिए मैरिज होम में ले जाया गया गोमांस, दूल्हा समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया
Kairana, Shamli | Jun 19, 2026 शामली जिले के कैराना कोतवाली में गुरुवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरगान यमुना के किनारे स्थित किसान के ट्यूबवेल के निकट गोकशी की सूचना पर छापेमारी की। जहां से गोवंश अवशेष बरामद हुए। पता चला की नई स्कॉर्पियो गाड़ी में गोमांस को भरकर ले जाया गया है।