कैराना: जगनपुर गांव में घर में घुसकर की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Apr 28, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जगनपुर निवासी देवी ने मुकदमा दर्ज कराया कि गत 26 अप्रैल की दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव का ही जेकी घर के अंदर घुस आया। आरोपी ने उसके व उसके बच्चों के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की गई। शोर—शराबा होने पर ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।