कांके: कांके रोड स्थित गांधी नगर के पास बाइक सवार अपराधियों ने महिला से की चेन छिनतई
Kanke, Ranchi | May 9, 2026 कांके रोड स्थित गांधी नगर के पास बाइक सवार अपराधियों ने महिला से चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बच्चों के साथ थी, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।