भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक का वीडियो हुआ वायरल
थाना क्षेत्र के ग्राम आटिया इलाबांस निवासी युवक का अवैध तमंचा व कारतूस के साथ वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो की जांच पड़ताल करते हुए युवक को तलाश शुरू कर दी है।