मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में बहन की शादी से पहले बंद हुआ रास्ता, सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, परिवार परेशान
मऊरानीपुर के ग्राम कोटरा में एक परिवार ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रास्ता बंद किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि 22 जून को बहन की शादी है और यही घर तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। मामले की शिकायत प्रशासन से की गई है।