सदीय कार्य मंत्रालय (MoPA), भारत सरकार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (GNCTD), और दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के कार्यान्वयन के लिए एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।