माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'स्वच्छता ही स्वागत' अभियान के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी की धर्मपत्नी व बाल कल्याण परिषद की उप-अध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी ने पिपली मंडल के मथाना गांव में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
इस अवसर पर पौधारोपण भी किया तथा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया और कहा की आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ, हरित एवं विकसित हरियाणा के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।