बरियातु: बारियातू बाजार से पुलिस ने एनडीपीएस के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
शुक्रवार को NDPS के तहत थाना कांड संख्या 58/25 के आरोपी पिंटू केसरी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पिंटू केसरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत नशीले पदार्थों और मन प्रभावी पदार्थ के उपयोग, परिवहन, खेती करना एवं खेती को बढ़ावा देना, खरीद बिक्री जैसे कार्यों में लिप्त है l