बरियातु: बारिखाप में दिव्यांगजनों के लिए विशेष यूडीआईडी कार्ड शिविर का आयोजन
बारियातू प्रखंड के बारिखाप ग्राम स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सोमवार को दिव्यांगजनों को यूनिक डिसएबिलिटी आइडेंटिटी कार्ड निर्गत करने को लेकर एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पंचायत के मुखिया राजीव भगत, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आशिष रंजन, टोंटी पंसस मो होजैफा, पंचायत सचिव रिना कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।