सोमवार की रात झुंड से बिछड़े 1 हाथी ने शिबला पंचायत के मकरा व झिरमतकोमा में कई घरों, चारदीवारी व फसल को क्षति ग्रस्त कर दिया। हाथी सबसे पहले मकरा पहुंच बरजु राम के घर को क्षतिग्रस्त करते हुए 7 क्विंटल धान चट कर गया। मकरा के हीरोहन राम के आलू की फसल, कैलाश उरांव की चारदीवारी, बाढ़ों उरांव के घर व आलू की फसल, बाबूलाल लोहरा के घर की खिड़की ग्रिल आदि तोड़ डाला।