शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुमेला गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ रॉन्ग साइड से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।