जखनिया: विनीत राय हत्याकांड का आरोपी, 1 लाख का इनामिया कलश चौधरी, पुलिस मुठभेड़ में ढेर, SWAT प्रभारी रोहित मिश्रा घायल
गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश कमलेश चौधरी ढेर हो गया। जबकि बदमाश की गोली से स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विनीत राय हत्याकांड के बाद से ही कमलेश फरार था। घटना की पुष्टि एसपी डॉ इरज राजा ने की है।