इस्लामपुर नगर के सत्यारगंज मुहल्ला स्थित बाल विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह नगर के टाउन हॉल के सभागार में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन कर धमाल मचाया और शमा बांधा। एक से बढ़कर एक नृत्य और संगीत से बच्चों ने उपस्थित सभी अभिभावकों को अपनी ओर आकर्षित किया। गायन में साहिल कुमार को लोगों ने खूब सराहा।