चंदला: कंचनपुर के पास बारात पर हमला, दूल्हे की गाड़ी में तोड़फोड़, बारातियों से मारपीट और लूटपाट
चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर के पास एक बारात पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दहशत फैला दी। सिमरदा से दौलतपुर जा रही बारात की गाड़ी को करीब 10–12 लोगों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ी और डीजे में जमकर तोड़फोड़ की तथा बारातियों के साथ मारपीट की। घटना के दौरान मोबाइल और अन्य सामान लूटे जाने की भी बात सामने आई है।