शामली: शामली के कांधला निवासी आशुतोष महाराज का बयान सोशल मीडिया पर वायरल, जगदगुरू की जान को बताया खतरा
Shamli, Shamli | Jun 9, 2026 मंगलवार को शामली के कांधला निवासी आशुतोष महाराज का एक ब्यान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वें रामचंद्रदास से अपने गुरू जगदगुरू श्री रामभद्राचार्य की जान को खतरा होने संबंधित ब्यान दे रहे हैं और रामचंद्रदास पर जगदगुरू से उनके खिलाफ वीडियो बनवाने संबंधित बात भी कह रहे हैं। हालांकि प्रकरण में जगदगुरू की वीडियो भी सामने आ चुकी है।