कोटड़ी: सवाईपुर में प्रवेशोत्सव रैली का आयोजन, टॉपर्स का विजय जुलूस निकाला गया
कोटड़ी ब्लॉक के सवाईपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे को प्रवेशोत्सव रैली और बोर्ड टॉपर्स का विजय जुलूस निकाला गया। प्रिंसिपल डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर के नेतृत्व में निकली रैली गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।