भूपालसागर: ढाणी में गूंजे वैदिक मंत्र, तीन दिवसीय गायत्री रुद्र महायज्ञ संपन्न, महाआरती और भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब
हरीश चंद्र पालीवाल ने शुक्रवार रात 9 बजे बताया कि भूपालसागर क्षेत्र के ढाणी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री और रुद्र महायज्ञ का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। शान्तिकुंज हरिद्वार के विद्वानों के सान्निध्य में हुए इस आयोजन में संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति दी गई