बहोरीबंद: ऐतिहासिक धरोहर रूपनाथ धाम होगा हरा-भरा, 20 लाख की लागत से बनेगा पर्यावरण पथ
कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के रूपनाथ धाम को हरियाली की नई पहचान मिलने जा रही है। एसडीएम प्रदीप मिश्रा की सराहनीय पहल और जनभागीदारी से सिदुरसी से रूपनाथ धाम तक लगभग 4 किलोमीटर लंबे मार्ग के दोनों ओर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा।