कैराना: कैराना के भूरा गांव में पहुंचे उप्र विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति और अन्य जनप्रतिनिधि, विपक्ष पर साधा निशाना
Kairana, Shamli | Apr 26, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा में सन्नी चौहान के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप्र विधानसभा प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष एवं नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि स्व. बाबू हुकुम सिंह द्वारा किए गए कार्य आज भी जनसेवा की मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है और उसी मार्ग पर चलकर क्षेत्र की सेवा करना मेरा लक्ष्य है।