देवरी: चतरो बाजार में चार दिवसीय छठ महापर्व आस्था के साथ संपन्न, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ समापन
Deori, Giridih | Nov 16, 2026 देवरी प्रखंड के चतरो बाजार में चार दिवसीय छठ महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हो गया।सोमवार की सुबह बड़का तालाब स्थित छठ घाट पर सैकड़ों व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे घाट पर छठी मईया के भक्तिगीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।