मोहनलालगंज: गाय खरीद में ठगी का आरोप, रुपये मांगने पर महिला और उसके बेटे को दी धमकी
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में गाय खरीद को लेकर धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला सामने आया है। महानगर सचिवालय कॉलोनी निवासी दीपक देवी ने आरोप लगाया कि उन्होंने 80 हजार रुपये में गाय खरीदी थी, लेकिन कम दूध देने पर गाय वापस कर दूसरी गाय दी गई। दूसरी गाय भी ठीक न होने पर आरोपियों ने 65 हजार रुपये लौटा दिए, जबकि 15 हजार रुपये बाकी रख लिए।