हुज़ूर: 3 साल की जुड़वा बहनों ने रचा इतिहास बनी दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रेमर
Huzur, Bhopal | Jun 29, 2026 जिस उम्र में बच्चे ठीक से पेंसिल पकड़ना सीखते हैं, उस उम्र में भोपाल की जुड़वां बहनें सान्वी नाहर और समन्वी नाहर ड्रम सेट पर अपनी थाप से विश्व रिकॉर्ड बना रही हैं। महज 3 वर्ष 9 माह की उम्र में दोनों बहनों ने 'यंगेस्ट फीमेल ड्रमर' का खिताब हासिल कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन (यूके) में अपना नाम दर्ज कराया है।