प्रयागराज: रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पुलिस आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर खेली रंगों की होली
संगम नगरी प्रयागराज में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है,एक तरफ जहां शहर के विभिन्न स्थानों पर जमकर रंगों की होली खेली गई है,तो वही कमिश्नरेट प्रयागराज के रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में आज शनिवार को पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के साथ जमकर रंगों की होली खेली है।