गोपालगंज: सदर अस्पताल के पास मोबाइल चोरी कर भाग रहे 12 वर्षीय बच्चे को लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया
गोपालगंज के सदर अस्पताल के समीप से मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक 12 वर्षीय बच्चे को लोगों ने गुरुवार की शाम 4:00 बजे पकड़ लिया। वहीं पकड़े गए 12 वर्षीय बच्चा को लोगों ने डायल 112 की पुलिस को सौंप दिया है। डायल 112 की पुलिस 12 वर्षीय बच्चा को हिरासत लेकर मामले की जाँच मे जुट गई है।