शिवपुरी नगर: रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प में 5 मरीजों की सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा व घुटना प्रत्यारोपण शामिल
रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प से आए 5 मरीजों की जटिल सर्जरी एसआरवीएस मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी के अस्थिरोग विभाग में सफलतापूर्वक की गई। इस दौरान एक जटिल कुल्हा प्रत्यारोपण (हिप रिप्लेसमेंट) और एक घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) भी शामिल रहा। ये सर्जरी डॉ. आर.के.एस. धाकड़, डीन ग्वालियर, एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पंकज शर्मा और उनकी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गईं।