होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक ठाकुरदास नागवंशी के पुत्र के विवाह में हुए शामिल
रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम पहुंचे। उन्होंने नर्मदापुरम के परम श्री गार्डन में आयोजित पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित वर-वधु को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के नर्मदापुरम आगमन पर विधायक सहित भारतीय पदाधिकारियो ने स्वागत किया।