जगदलपुर: हनुमान जयंती पर मंदिरों में भक्तों की भीड़, जगदलपुर के टेकरी वाले हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन
जगदलपुर में हनुमान जयंती पर दंतेश्वरी मंदिर के पास स्थित टेकरी वाले हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटी । लोग दर्शन के लिए लाइन में लग रहे हैं और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ था। मंदिर परिसर में भंडारा भी चल रहा था , वहीं शाम को अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए हैं। हनुमान जयंती पर गुरुवार सुबह 8 बजे से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे।