जौनपुर: जफराबाद में वाटर फ्रीजर-आरओ स्थापना की जांच, भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीआरओ ने किया निरीक्षण
नगर पंचायत जफराबाद में सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए वाटर फ्रीजर और आरओ प्लांट की स्थापना में कथित अनियमितताओं की जांच रविवार की सुबह करीब 9 बजे मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) अजय कुमार अम्बष्ट ने मौके पर पहुंचकर की। उन्होंने सातों स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप हुए निर्माण का जायजा लिया। यह जांच 17 जून को मुख्यमंत्री से