स्व. रामेश्वर लाल मूंड की स्मृति में मूँड़ परिवार ने बांटे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया अनूठा संदेश
#lalbahadurbhakharjournlist L.b. Bhakhar
पीलीबंगा हनुमानगढ़ #लालबहादुर_भाखर :- स्थानीय क्षेत्र के स्वर्गीय रामेश्वर लाल मूंड (भागसर) के पानी ढाल कार्यक्रम के अवसर पर उनके परिवार ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक अनूठी पहल की। रूढ़िवादिता से हटकर मूँड़ परिवार ने इस मौके पर आए लोगों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का एक प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और एक अभिभावक की तरह उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई।
इस भावुक और प्रेरणादायी क्षण पर मूँड़ परिवार ने कहा, "स्वर्गीय रामेश्वर लाल मूंड की पावन स्मृति को चिरस्थायी (हमेशा जीवित) बनाए रखने का सबसे सुंदर माध्यम प्रकृति की सेवा ही है। इसी सोच के साथ यह मुहिम शुरू की गई है, ताकि हर व्यक्ति अपने घर, खेत या सार्वजनिक स्थलों पर एक पौधा लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दे सके।"
परिवार ने संदेश देते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति मात्र एक पौधा लगाने और उसे बड़ा करने का संकल्प ले ले, तो हम आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण सौंप सकेंगे। मूँड़ परिवार की इस अनूठी और अनुकरणीय पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्ध जनों ने इस कदम को समाज के लिए एक बेहतरीन नजीर बताते हुए खुद भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
लालबहादुर भाखर संवाददाता
9875131305
7014718676☎️☎️📞📞✍🏻✍🏻✅✅