लखीमपुर: मकर संक्रांति पर रंग-बिरंगी पतंगों से भरा आसमान, सजी मांझे और पतंगों की दुकानें
लखीमपुर मे आज दिनांक 15.1.2026 सुबह दस बजे लोग अपने घरों की छतों पर पतंग उड़ाते हुए नजर आये हैं और आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया। पतंग उड़ाने के पीछे कई कारण और धार्मिक मान्यता भी है। लखीमपुर खीरी में भी मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने की तैयारी जोरों पर है। लोग अपने घरों की छत पर पतंग उड़ाते नजर आये और दुकानों पर मांझे और पतंगे सजी हुई दिखाई दी।