कटनी नगर: कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त
अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनकेजे थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को दबोचा है। उनके पास से 7 कार्टून में भरी 63 लीटर अवैध देशी प्लेन मसाला शराब बरामद की गई है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने स्कूटी भी जप्त की हैं