पटना ग्रामीण: कोचिंग पढ़ने पहुंचा छात्र अचानक हुआ बेहोश, मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
कंकड़बाग इलाके में स्थित एलेन कोचिंग सेंटर के एक छात्र की अचानक मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान लक्ष्य के रूप में हुई है, जो मधेपुरा का रहने वाला था और यहाँ रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई करता था। पुलिस के अनुसार, लक्ष्य कोचिंग में पढ़ने आया था और क्लास रूम में पढ़ते-पढ़ते अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल और फिर मेदांता अस्पताल ले जाया गया,