पीड़ित रामजी लाल गुप्ता ने बताया कि उन्होंने राजस्थान ग्रामीण बैंक से ₹1 लाख की राशि निकाली थी। इसके बाद वे नई बाजार क्षेत्र से होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके थैले में कट लगा दिया और नकदी निकाल ली। रामजी लाल गुप्ता जब अपने परिचितों के पास पहुंचे और वहां बातचीत के दौरान थैले की जांच की, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई।