पूरनपुर: पत्नी का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसका अपने पति से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। पीड़िता का कहना है कि इसी रंजिश के चलते पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और उसका फोटो एडिट कर दूसरे लड़कों के साथ जोड़कर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिससे उसकी छवि खराब हो रही है,मुकदमा दर्ज।