फतुहा: सुपनचक गांव के पास फोरलेन पर कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Fatwah, Patna | May 11, 2026 सुपनचक गांव के पास फोरलेन पर कार ने एक ई रिक्शा में टक्कर मार दिया है। जिससे ई-रिक्शा पर सवार एक महिला और चालक घायल हो गया है। फतुहा थाना कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायल को फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। वही कार और ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। कार चालक को कार चलते समय झपकी लग गया जिससे कार अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया है। कार चालक रोशन कुमार है।