सीकर के रानोली के पास बुधवार रात को एक 19 वर्षीय युवक की बाइक से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्रीमाधोपुर निवासी अजय कुमावत बाइक से गिरकर घायल हो गया। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।