बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में ज़िला उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न, सीडीओ ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में उद्योग बंधु समिति व सीएम युवा उद्यमी बैठक संपन्न हुई। बुधवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआईओ ने बताया कि बैठक के दौरान सीडीओ ने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।