चरखारी: चरखारी पुलिस ने बीएनएस मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
थाना चरखारी पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। म0उ0नि0 नेहा विश्वकर्मा की टीम ने साहिल पुत्र फरीद खाँ, उम्र 24 वर्ष, निवासी भैरोगंज, चरखारी को लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पर थाना चरखारी में धारा 69 बीएनएस का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।