कोडरमा: होली के कारण कोडरमा स्टेशन पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, आरपीएफ सतर्क
होली पर्व के नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। झारखंड और बिहार लौटने वाले प्रवासियों के कारण एक्सप्रेस के साथ-साथ लोकल ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ गई है। कोडरमा स्टेशन पर यात्रियों की लंबी कतारें मंगलवार को 12 बजे से नजर आ रही हैं।